फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खाई में गिरने से महिला की मौत

खाई में गिरने से महिला की मौत

Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। घास काटने जंगल गई एक महिला की बृहस्पतिवार शाम को पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। घटना से परिवार में मातम छाया है।

जानकारी के मुताबिक खेतीखान से करीब 4 किलोमीटर दूर त्यारसो गांव की आनंदी देवी (65) पत्नी छत्तर सिंह रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को घास काटने नजदीक के जंगल में गई थी। घास काटते वक्त आनंदी का पांव फिसल गया, और वह सीधे 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में दरोगा अंजू, बिहारी लाल, मनोज कुमार, नवीन भट्ट, बसंती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने महिला के शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed