फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तिलौन के पास नवजात कन्या का शव मिला

तिलौन के पास नवजात कन्या का शव मिला

Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तिलौन के पास नवजात कन्या का शव मिला

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्थित तिलौन के पास एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।


जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर तिलौन के पास रविवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह शव शनिवार से यहां पड़ा था। इसे कपड़े में लिपटाया हुआ था, जिससे इस पर किसी की नजर नहीं पड़ पाई। रविवार की सुबह संदेह होने पर ग्रामीणों ने कपड़ा हटाकर देखा तो उसमें नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान शांति जोशी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। शव की नाल में टैग लगा हुआ है। पुलिस प्रभारी ने पंचनामा भरने के बाद शव को अस्पताल के लाशघर में रखा है। सोमवार को डीएनए का नमूना लेने व पोस्टमार्टम के बाद इसको दफनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नवजात बच्ची के शव को किसने फेंका, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर 30 मार्च से अब तक चंपावत अस्पताल में भी महज एक बालक व दो बालिकाओं का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed