{"_id":"598c9c6c4f1c1b7b188b45c2","slug":"171502387308-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य गंगोल जीआईसी में छात्रा की एकाएक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य गंगोल जीआईसी में छात्रा की एकाएक मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
पाटी विकासखंड के जनकांडे गांव निवासी एक छात्रा की स्कूल में चक्कर आने से अचानक मौत हो गई। छात्रा का लोहाघाट के ऋषेश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज मध्य गंगोल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जनकांडे गांव निवासी आरती (15) पुत्री त्रिलोक सिंह बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। त्रिलोक सिंह ने बताया कि वह सुबह पूरी तरह स्वस्थ थी। सुबह प्रार्थना के बाद उसने मध्यांतर तक पढ़ाई की। मध्यांतर के दौरान करीब साढ़े दस बजे छात्र-छात्राओं के भोजन करते वक्त आरती को चक्कर आ गया, जिससे वह बेहोश हो गई। प्रधानाचार्य एफआर विश्वकर्मा ने उन्हें फोन पर आरती के बेेहोश होने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान श्याम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह, महेश सिंह, हरिराज सिंह, प्रताप सिंह आदि आरती को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने आरती को मृत घोषित कर दिया।
आरती की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी आरती की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां मुन्नी देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। दरोगा अरविंद कुमार, अंजू यादव ने छात्रा का पंचनामा भरा। परिजनों के आग्रह पर छात्रा का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
दो दिन पहले मामूली चक्कर आने की बात कही थी
लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज मध्य गंगोल प्रधानाचार्य एफआर विश्वकर्मा का कहना है दो दिन पहले आरती के परिजनों ने उन्हें आरती को मामूली चक्कर आने की बात कही थी। झाड़फूंक से वह ठीक हो गई थी। उन्होंने बताया कि मध्यांतर में खाना खाने के दौरान वह बेहोश हुी तो तत्काल छात्रा के माता-पिता को बुलाया। आपात सेवा 108 को फोन किया।