{"_id":"596a57844f1c1b9a648b4610","slug":"171500141444-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने फिर तोड़ा ट्रामा सेंटर के खाली भवन का ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने फिर तोड़ा ट्रामा सेंटर के खाली भवन का ताला
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रामा सेंटर के खाली भवन का ताला तोड़ा
टनकपुर (चंपावत)। नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का खाली भवन अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। अराजक तत्वों ने शुक्रवार रात फिर भवन का ताला तोड़कर वहां लगा बल्ब फोड़ दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी है। बता दें कि करीब आठ माह पहले भी अराजक तत्वों ने ट्रामा सेंटर के भवन का ताला तोड़कर एक कक्ष में लगा पंखा चुरा लिया था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अराजक तत्वों पर लगाम नहीं लगी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रामा सेंटर भवन पर रात के वक्त निगरानी के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों को दबोचा जाएगा।