{"_id":"5b770cfb42c792463d4ac1fb","slug":"161534528763-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार आठ सौ का पड़ा कोल्डड्रिंक्स, बिस्कुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस हजार आठ सौ का पड़ा कोल्डड्रिंक्स, बिस्कुट
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर डिपो की बस (यूके 04 पीए/1139) में सफर के दौरान नेपाल के बैतड़ी जिला निवासी धन बहादुर (38) पुत्र देव सिंह और नेपाल के ही बैतड़ी जिले का निवासी दीपांशु (23) पुत्र जय सिंह को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। धन बहादुर नेपाल जाने के लिए लुधियाना से बस में सवार हुआ, जबकि अंबाला से दीपांशु भी इस बस में सवार हुआ। बस जब बनबसा पहुंची तो दोनों बस में बेहोश पड़े मिले।
इस पर बस चालक गौरीशंकर एवं परिचालक भूपाल सिंह ने दोनों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिचालक के मुताबिक बस की सीट पर धन बहादुर का पर्स एवं मोबाइल पड़ा मिला। पर्स में चार हजार से अधिक की नकदी रखी हुई थी। इधर, थोड़ा होश आने नेे धन बहादुर ने बताया कि उसने जेब में पर्स के अलावा तीस हजार रुपये की नकदी और रखी थी, जो गायब है।
दीपांशु के मुताबिक उसकी जेब में रखे आठ सौ रुपये की नकदी भी गायब हैं। सूचना पर सीओ आरएस रौतेला ने अस्पताल पहुंच कर दोनों पीड़ित यात्रियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जसपुर में रोडवेज के अनुबंधित ढाबे पर किसी ने उन्हें कोल्डड्रिंक्स और बिस्कुट खाने को दिए थे, इसके बाद वह बेहोश हो गए। सीओ ने बताया कि पीड़ितों को ठीक से होश नहीं आया है। होश आने पर उनसे घटना के बारे में और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।