फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अवैध खनन की अनदेखी कर रही है पुलिस

अवैध खनन की अनदेखी कर रही है पुलिस

Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की अनदेखी कर रही है पुलिस

विज्ञापन
चंपावत। पाटी तहसील के सिमलखेत में पनार नदी से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। कई बार खनन पर अंकुश लगाने की मांग उठाने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अलबत्ता अब इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त फौजी हयात सिंह अधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ मुखर हो आवाज उठाई है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।


सिमलखेत गांव के हयात सिंह अधिकारी का आरोप है कि सिमलखेत में पनार नदी से धड़ल्ले से लंबे समय से खनन हो रहा है। खनन माफिया अवैध खनन कर खनन सामग्री को पाटी व बाराकोट तक पहुंचा रहे हैं। अवैध खनन से नदी का प्रवाह बदलने से भूकटाव का खतरा बढ़ रहा है। आरोप है कि पुलिस भी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। जबकि इस संबंध में उसे कई बार सूचना दी जा चुकी है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने नाराज पूर्व फौजी ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अवैध खनन को रुकवाने की मांग की है। खनन पर रोकथाम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed