{"_id":"5a95950f4f1c1b692a8b487e","slug":"121519752463-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने 118 अपराधियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने 118 अपराधियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में नारकोटिक्स और नकबजनी से संबंधित 118 पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल की ओर से सभी कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने हर कोतवाली, थाने में अपराधियों की सूची अपडेट करने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित अपराधों में लिप्त रहे अपराधी वर्तमान में क्रियाशील हैं या नहीं। जो अपराधी क्रियाशील पाए जाएंगे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बताया कि बीते दस वर्षों में जिले में एनडीपीएस के 42, नकबजनी के 76 मामलों में लिप्त अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।
एनडीपीएस के अधिकांश मामले चरस तस्करी से संबंधित हैं इसलिए चरस तस्करी में लिप्त अपराधियों, कैरियरों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी थानों में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।