फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तस्करी के सामान के साथ दो नेपाली महिलाएं पकड़ीं

तस्करी के सामान के साथ दो नेपाली महिलाएं पकड़ीं

Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
तस्करी के सामान के साथ दो नेपाली महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर ला रहीं करीब सवा लाख रुपये मूल्य के गर्म कपड़ों के साथ दो महिलाओं को पकड़ा है। एसएसबी ने उन्हें कस्टम के सुपुर्द कर दिया। यह महिलाएं गर्म कपड़े नेपाल से बेचने के लिए देहरादून ले जा रही थीं।


एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी की असिस्टेंट कमांडेंट तन्वी शुक्ला के निर्देश पर एसएसबी के एएसआई राजेश कुमार, एचसी राजवीर, महिला कांस्टेबल मुन्नी कुमारी, कांस्टेबल प्रेम कुमार राय अपनी चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच नेपाल से भारत आ रही एक टूरिस्ट बस को रोक तलाशी लेने पर एसएसबी जवानों को बस में छुपाकर रखी 96 जैकेट, 36 पैंट और 19 ऊनी स्वेटर मिलीं। पूछताछ में उक्त सामान दो महिलाओं का निकला। तन्वी शुक्ला ने बताया कि उक्त सामान नेपाल के मातातीर्थ वार्ड संख्या 6 काठमांडू निवासी तारा लामा और सोनी लामा नामक दो सगी बहनों का था। यह दोनों महिलाएं नेपाल से लाया सामान बेचने के लिए देहरादून ले जा रही थीं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत 1,27,100 रुपये है, जिसे कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed