{"_id":"5a257d6a4f1c1bc1678bfa6f","slug":"101512406378-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। गोली गांव में 20 नवंबर को हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने कलक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया। उन्होंने मृतका के पति और ससुर पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी से मृतका ससुर और पति को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बूढ़ाखेत के स्यूली निवासी श्याम सिंह के अनुसार उनकी पुत्री कमलेश की शादी दो साल पहले चंपावत के ही गोली बिरगुल निवासी सुंदर सिंह के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि कमलेश के पति व ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
शादी के एक साल बाद कमलेश ने ससुर के अत्याचार से परेशान हो कर मायके आ गई तथा नौ माह से मायके में ही रह रही थी। परंतु इस बीच ससुराल से किसी ने उसकी खबर नहीं ली। एक दिन उसके पति का अचानक फोन आया और उसे मायके आने को कहा।
विज्ञापन
18 नवंबर को वह मायके पहुंची और 20 नवंबर को उसका शव संदिग्ध हालात में मिला। उनका आरोप है कमलेश के पति और ससुर पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ससुराल वाले मायके वालों को खबर दिए बगैर उसके शव का अंतिम संस्कार करने तैयारी करने में लगे थे। इस दौरान जब उनको अपनी पुत्री की मौत की खबर प्राप्त हुई तो उन्होंने चंपावत कोतवाली में मामला दर्ज कराना चाहा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
पिता ने बड़ी मुश्किल से शव का पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी तरफ डीएम के निर्देश पर एसपी रामचद्र राजगुरू ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
सोमवार को धरना प्रदर्शन करने वालों में मृतका के पिता श्याम सिंह, माता सीता देवी, घनश्याम भट्ट, बलवंत सिंह, कैलाश सिंह, जगदीश जोशी, हयात सिंह, प्रेम सिंह, बसंत तड़ागी, पंकज सिंह आदि शामिल थे।