फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket: Selection trial for Uttarakhand Pro League today in Haldwani

क्रिकेट : उत्तराखंड प्रो लीग के लिए चयन ट्रायल आज हल्द्वानी में

Tue, 16 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cricket: Selection trial for Uttarakhand Pro League today in Haldwani
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड प्रो लीग (यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेनिस बाॅल से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन ट्रायल हल्द्वानी और देहरादून में होगा। विजेता टीम को आठ लाख और उपविजेता टीम को पांच लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। मैच भी हल्द्वानी और देहरादून में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रो लीग टूर्नामेंट के आयोजक बनबसा निवासी और मुंबई के उद्योगपति डीबी चंद ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित बैठक में उत्तराखंड प्रो लीग वेबसाइट लीग की लॉन्चिंग की गई। इसमें उत्तराखंड प्रो लीग टीम के ओनर के साथ गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। लीग के फाउंडर डीबी चंद और अध्यक्ष जगजीवन कन्याल ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को आठ लाख और उपविजेता टीम को पांच लाख का नकद पुरस्कार और मैन ऑफ सीरीज को बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन ट्रायल निशुल्क है। यूपीएल टू के लिए 17-18 जनवरी को एमएस गौलापार हल्द्वानी और 20-21 जनवरी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड रायपुर देहरादून में ट्रायल रखा गया है। इस बार उत्तराखंड के 13 जिलों में से उत्तरकाशी को छोड़ 12 जिलों की 12 टीम टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं। अधिक जानकारी या इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट uttarakhandproleague.com/फ्रॉम स्कैन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 70788-88172 और 85309-86578 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed