फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Tanakpur

नायकगोठ में मां अखिलतारिणी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Tanakpur
नायकगोठ में क्रकिट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ मैदान में बृहस्पतिवार से मां अखिलतारिणी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच नायकगोठ इलेवन ने जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने किया।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास स्थित मैदान में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नायकगोठ इलेवन और गांधी ग्राउंड इलेवन के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर नायकगोठ ने निर्धारित ओवरों में 68 रन बनाए। दीपक पचौली ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं गांधी ग्राउंड के गेंदबाज रोहित, दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में गांधी ग्राउंड की टीम लक्ष्य से महज चार रन दूर 64 के स्कोर पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। नायकगोठ के गेंदबाज विक्की ने दो विकेट लिए। नायकगोठ के बल्लेबाज दीपक पचौली को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। अनिल चंद, महेश सामंत निर्णायक और सन्नू स्कोरर रहे जबकि प्रकाश सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में महेश सिंह, दीपक सिंह, विशाल सिंह, राजू नेगी, अमन सिंह, विनोद सिंह, विकास सिंह, रिपुदमन सिंह तड़ागी, कमल सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed