फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Create a separate wing of the welfare of former soldiers

पूर्व फौजियों के वेलफेयर के अलग प्रकोष्ठ बनाएं

Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग ने राज्य सरकार से पूर्व फौजियों, उनके परिजनों के वेलफेयर के लिए अलग से प्रकोष्ठ स्थापित करने की मांग की है। लीग का कहना है कि उत्तराखंड में हर परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना एवं अर्द्धसैनिक बल  में सेवाएं दे रहे हैं, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन


महादेव सुतेड़ी की अध्यक्षता एवं सीबी बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि जिन पूर्व फौजियों ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से शस्त्र खरीदे हैं, उनका नवीनीकरण न होने पर वे तत्काल उन्हें जमा कर दें। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी विजय थापा ने बताया कि जिले में दूसरा डी टाइप ईसीएचएस की स्वीकृति के लिए स्टेशन हेड क्वार्टर पिथौरागढ़ की ओर से पहल की गई है। बैठक में जेएनयू में हो रही राष्ट्रविरोधी हरकतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि लोहाघाट सैनिक विश्रामगृह में रात आठ बजे बाद केवल आपात स्थिति में ही प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन


अंत में सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आए सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में कै.पीएस देव, कै.शेर गिरि, रेवाधर मुरारी, अमर सिंह बोहरा, त्रिलोक सिंह, कै.एनके पुनेठा, हयात सिंह, हेमंत राय, चूणामणि सुतेड़ी, नारायण सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह, मिलाप सिंह, बिशन सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed