फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Covid Vaccination in Villages of Pati

पाटी में स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जा लगा रहे टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Villages of Pati
पाटी क्षेत्र में कोरोना का टीका लगाते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण महाभियान के तहत घर-घर जाकर लोगोें को कोरोना वैक्सीन लगा रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु ने बताया कि रविवार को पाटी ब्लॉक के गरसाड़ी, मंगलेख, अनर्पा, वारसी आदि गांवों में टीकाकरण हुआ। 15 से 18 साल के युवाओं को कोवाक्सिन और 60 साल व उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में स्टाफ नर्स पूजा धानिक, एएनएम आशा अधिकारी, सरला जोशी, रूबीना, निर्मला महर आदि ने टीकाकरण में हाथ बंटाया। टीकाकरण में आशा कार्यकर्ता भी सहयोग कर रही हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि चंपावत जिले में 100.57 फीसदी लोगों को पहली और 91.71 फीसदी लोगों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। जिले के 15516 किशोरों के सापेक्ष 10365 (66.80 प्रतिशत) को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

जिले में 147 लोग हुए स्वस्थ
पिथौरागढ़। जिले में 147 कोरोना संक्रमितों ने सात दिन का आइसोलेशन पूरा किया, जिसके बाद सक्रिय मामले 548 हो गए हैं। रविवार को जांच में 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में तीन जिला अस्पताल, 413 होम आइसोलेशन और 132 अन्य स्थानों पर आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 164 मौतें हो चुकी हैं। दो मौत जनवरी में ही हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed