टनकपुर (चंपावत)। उपजिलाचिकित्सालय के कोविड एवं वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. मो. उमर ने विशेष टीम गठित की है। इसने शुक्रवार को डांडा, कठौल, बुगादुर्गापीपल क्षेत्र में 12 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीके लगाए। साथ ही 18 से 60 वर्ष के लोगों का भी टीकाकरण किया गया। साठ वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम प्रभारी डॉ. गौरव शर्मा के नेतृत्व में कठौल स्थित राप्रावि एवं राउमा विद्यालय, डांडा के राप्रावि, लोहारज्यूला के राप्रापा, बुंगादुर्गापीपल के राप्रावि, कठौती के राप्रावि, ककनई राइंका समेत आंगनबाड़ी केंद्र डांडा मल्ला, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र लोहारज्यूला, कठौती के बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चों में सर्दी, जुकाम, पेटदर्द आदि मौसमी बीमारियां मिलीं। एनीमिया मुक्त भारत तहत बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच की गई। बच्चों को आइएफए, विट ए के सीरप भी दिए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों के बलगम के सैंपल लिए गए। सीएचओ गरिमा परगाई और वंदना चतुर्वेदी ने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की एनसीडी कार्यक्रम के तहत बीपी, शुगर आदि की जांच की। शिविर में बीएचडब्लू भावना पोखरिया, सपना कंबोज, फार्मेसिस्ट अमित जोशी, स्टाफ नर्स ज्योति जोशी, चालक विजय गिरि ने सहयोग दिया।