फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Covid Vaccination in Champawat

आज से दो दिसंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Champawat
जिप्ती गांव शिविर लगाकर लोगों का उपचार करते सेना के चिकित्सक। - फोटो : PITHORAGARH
चंपावत। जिले में कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर 26 नवंबर से दो दिसंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी विकासखंडों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने बताया कि सभी विकासखंडों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की। कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जिन्होंने कोविंड-19 की प्रथम और द्वितीय डोज नही लगाई हैं वह अपनी प्रथम, द्वितीय डोज लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर में टीकाकरण के लिए बीएलओ और स्वीप कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने जिले में रह रहे प्रवासियों से भी अनिवार्य रूप से टीका लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 किमी पैदल चलकर लगाया कोविड टीका
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्वास्थ्य कर्मियों 16 किमी पैदल चलकर गरारी से नदी को पार करके विकासखंड के अंतिम गांव हुड़की और अन्य स्थानों में पहुंचकर कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई।
देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के अभियान के तहत सीएचसी डीडीहाट के स्वास्थ्यकर्मियों ने विकासखंड डीडीहाट के अंतिम गांव हुड़की पहुंचकर दिव्यांग और बुजुर्गों को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई।
डीडीहाट विकासखंड के अंतिम गांव हुड़की और उनके तोकों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 16 किमी से अधिक पैदल दूरी तय करनी पड़ी। टीके लगाने के लिए हुड़की, कौली गराली पहुंचे फार्मासिस्ट विनोद खोलिया ने बताया कि कोविड-19 के तहत टीके की दूसरी डोज लगाने के लिए उनकी टीम को गोरी नदी में गरारी से पार की।
उसके बाद दुर्गम रास्तों से उनकी टीम हुड़की गांव पहुंची। जहां पर दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को टीके लगाए। हुड़की गांव में मात्र तीन लोग बाहर होने के कारण कोरोना टीके की दूसरी डोज लेने से छूटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. रमन के नेतृत्व में कौली, गराली, हुड़की, दड़मिया, धूरा में टीका लगाने का काम किया। टीम में रक्षा मेहरा, राधिका कन्याल, गौरव शुक्ला, अमित तिवारी, राकेश नेगी, जीवन खोलिया, कमला बोरा, दीवान शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed