{"_id":"62a8cb8512860c066e51b501","slug":"countdown-of-poornagiri-mela-champawat-news-hld4658976187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले का समापन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले का समापन आज
विज्ञापन
पूर्णागिरि दर्शन के लिए उप्र के सीएम के ओएसडी राजभूषण सिंह रावत का चुनरी ओड़ाकर स्वागत करते मंदि?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूरे दो साल के अंतराल के बाद ये पहला मौका है जब मां पूर्णागिरि धाम का मेला निर्धारित समयावधि तक चला। इस साल 19 मार्च से शुरू पूर्णागिरि के सरकारी मेले का समापन 15 जून को होगा। हालांकि सुरक्षा और सफाई व्यवस्था आंशिक रूप से बनी रहेगी। कोरोना की वजह से वर्ष 2020 और 2021 में पूर्णागिरि मेला कम अवधि का लगा था।
इस बार 89 दिन के इस मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि पूर्णागिरि मेले का समापन 15 जून को होगा। मेले में सफाई के लिए 20 पर्यावरण मित्रों को छोड़ अधिकतर सरकारी व्यवस्थाएं हटा ली जाएगी। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए ठुलीगाड़ की पुलिस चौकी में नियमित रूप से सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। काली मंदिर और भैरव मंदिर की अस्थायी चौकियों को हटा लिया जाएगा। पंडित मोहन पांडेय का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मेलावधि के बाद भी समिति के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। निशुल्क धर्मशाला की व्यवस्था भी पहले की तरह रहेगी।
जरूरी व्यवस्थाओं को न हटाने का आग्रह
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि मंदिर समिति ने मेले की सरकारी अवधि समाप्त होने के बाद 30 जून तक मेले की जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्व की तरह बनाए रखने का आग्रह किया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की ओर से इसके लिए डीएम, एसपी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में समिति ने सभी 70 पर्यावरण मित्रों को बनाए रखने, पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान के कर्मियों की पहले की तरह तैनाती करने और धाम क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इस पर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी के ओएसडी रावत ने किए देवी दर्शन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजभूषण सिंह रावत ने मंगलवार को मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने चुनरी ओढ़ाकर रावत का स्वागत किया। ओएसडी रावत ने कहा कि मेले की उम्दा व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और आस्था का भाव भी बढ़ेगा। उन्होंने इसके लिए मंदिर समिति और मेला प्रशासन की सराहना की। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी सदानंद तिवारी, शंकर तिवारी आदि थे।
शारदा नदी में कई श्रद्धालु कर रहे जलक्रीड़ा
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के कारण इन दिनों टनकपुर के शारदा स्नान घाट पर खासी रौनक बनी है। लोग पवित्र शारदा नदी में स्नान कर आनंद उठा गर्मी से भी निजात पा रहे हैं। पवित्र शारदा नदी को नेपाल में महाकाली के नाम से जाना जाता है। पूर्णागिरि धाम आने वाले कई श्रद्धालु मां के दर्शन कर नेपाल में सिद्धनाथ बाबा की पूजा से पहले शारदा में नहाते हैं। इन दिनों पड़ रही चिलचिलाती धूप से बचने के लिए भी लोग स्नान के साथ ही जलक्रीड़ा का भी आनंद उठा रहे हैं। इसके लिए सुबह से शाम तक शारदा घाट पर स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है।

टनकपुर शारदा स्नान घाट पर अठखेलियां करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR