{"_id":"609d7a4e8ebc3e8dbe5c42ee","slug":"corona-kit-will-be-distributed-champawat-news-hld4242826185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : हर ग्राम पंचायत में दिए जाएंगे कोरोना किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : हर ग्राम पंचायत में दिए जाएंगे कोरोना किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना किट बांटा जाएगी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन किटों में संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी दवाएं दी जाएंगी। इन दवाओं को ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। दवाओं वाले कोरोना किट देने के साथ ये समिति लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी करेगी। बृहस्पतिवार को यहां मुख्य औषधि केंद्र में जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों के लिए युद्ध स्तर पर कोरोना किट तैयार किए जा रहे हैं। चीफ फार्मेसिस्ट एमसी जोशी और मनोज कुमार टम्टा के नेतृत्व में खड़क सिंह, बेनीराम जोशी, आशा फैसिलेटर अनीता राय, एलडी गहतोड़ी, अर्चना पुजारी, भावना मेहरा, सरस्वती कार्की, दिया पुजारी आदि लोग इस काम में जुटे रहे।
वहीं कोविड आयुष हेल्प डेस्क 2224 रोगियों को परामर्श दे चुका है। साथ ही विभिन्न आरोग्य केंद्रों में 400 से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों को आयुष रक्षा किट भी बांट चुका है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी यूसी पाठक ने बताया कि विभाग की टीम जांच, चिकित्सा राहत केंद्र और टीकाकरण में भी जुटी है। नोडल अधिकारी डॉ. अजय रस्तोगी, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. सुभाष राणा, डॉ. नमिता, डॉ. गीता पुनेठा, नेहा, मेघा, प्रियंका, अंकित, डॉ. ज्ञानेंद्र आदि अलग-अलग जगह इस काम में लगे हैं।
टीकाकरण में पंचायत प्रतिनिधियों को दें प्राथमिकता : प्रमुख
चंपावत। बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने टीकाकरण के काम में तेजी लाने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य विभाग को भेजे पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से पिछड़े बाराकोट ब्लॉक में टीकाकरण की गति तेज करने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही गांवों में कोरोना से बचाव के लिए काम कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता से टीका लगाने का आग्रह किया। कहा कि इस कदम से गांवों में मुश्किल हालात में लोगों की मदद करने वाले प्रधान, बीडीसी सदस्य खुद सुरक्षित रहेंगे। साथ ही बेहिचक बढ़चढ़ कर दूसरे की सहायता कर सकेंगे। प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से फोन नहीं उठाने पर भी नाराजगी जताई।