फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona in Banabasa

बनबसा एनएचपीसी परिसर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona in Banabasa
टनकपुर में कोरोना जांच के लिए वार्ड 7 के एक युवक का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बनबसा एनएचपीसी परिसर में कोरोना के पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि सभी को आइसोलेट किया गया है। वहीं, संक्रमित मिले लोगों के परिजनों को होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए हैं। पांच दिन में एनएचपीसी के 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि एनएचपीसी प्रशासन अपने संक्रमित कर्मियों की आइसोलेशन की व्यवस्था के साथ बचाव को जरूरी कदम भी उठा रहा है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नगर में कैंप लगा दो दिन में 234 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बनबसा में बने दो नए कंटेनमेंट जोन
बनबसा (चंपावत)। पांच एनएचपीसी कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बनबसा नगर पंचायत वार्ड चार व पांच को भी आंशिक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बुधवार को वार्ड संख्या पांच में लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई। इधर, फागपुर निवासी एक एनएचपीसी कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से आंबेडकर ग्राम के लोगों में भी हड़कंप मचा है। प्रधान हर्षबहादुर चंद ने बताया कि बुधवार को आधे गांव को सैनिटाइज किया गया है। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने शिविर में व्यापारियों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन

मीना बाजार में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार के एक युवक के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। यह युवक चंपावत के एक विभाग में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर है। इस विभाग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यह युवक कार्यालय के बाद ड्राइविंग भी सिखाता है। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनेद कमर ने बताया कि युवक को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed