{"_id":"5e86cc778ebc3e6f960d35dd","slug":"contractor-sued-for-violation-of-lockdown42","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाँकडाउन के उल्लंघन में ठेकेदार पर मुकदमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन का उल्लंघन कर निर्माण कार्य में लगाए अपने 16 मजदूरों को चोरीछिपे भगाने के आरोप में पुलिस ने एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि पकड़े गए इन सभी मजदूरों को लोहाघाट जीजीआईसी केंद्र में रखा गया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि ठेकेदार चिराग फर्त्याल निवासी मोत्युराज कर्णकरायत ने काम कराने के बाद इन मजदूरो को चोरीछिपे मायावती आश्रम क्षेत्र के जंगलों से उनके घरों को भेज रहा था। ये सभी मजदूर जंगल के पैदल रास्ते लोहाघाट से अपने घरों को चंपावत जा रहे थे। तभी बृहस्पतिवार शाम को इन मजदूरों को पुलिस ने चंपावत के पास ललुवापानी से दबोच लिया। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 268 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मजदूरों को जीजीआईसी मे बने राहत शिविर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।