Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of temporary parking started in the city

Champawat News: नगर में अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया शुरू

Mon, 24 Nov 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of temporary parking started in the city
लोहाघाट नगर क्षेत्र में छोटी अस्थाई पार्किंग निर्माण कार्य शुरू करते पालिकाध्यक्ष व ईओ। स्रोत :
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने पहल की है। इसके तहत नगर में खाली पड़ी भूमि में छोटी-छाेटी अस्थायी पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। पालिका ने नगर में करीब छह से अधिक स्थानों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को देखते हुए छह स्थानों में सर्फेस पॉकेट पार्किंग बनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में नगर में गैस गोदाम से लेकर पेट्रोल पंप के बीच, आरामशीन से लोनिवि विश्राम गृह के पास, शिवालय के सामने मायावती मार्ग, मीना बाजार में पुलिस थाने के पास, नगर पालिका बरात गृह के पास खाली जगह चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

बताया कि गैस गोदाम के पास मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माणाधीन है और एसडीएम कोर्ट के पास एक और पार्किंग प्रस्तावित है। इसके अलावा नगर के पुलिस थाने के पास चार, कचहरी वार्ड में दो जगहों में छोटी सर्फेस पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed