फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen asked questions about women harassment and farmers

कांग्रेसियों ने महिला उत्पीडन और किसानों को लेकर पूछे सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen asked questions about women harassment and farmers
चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पूछता है उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों की समस्याएं, पलायन और अन्य मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में विकास शून्य हो गया है। विधायक की बेरुखी के चलते विकास के मामले में चंपावत लगातार पिछड़ता जा रहा है। कहा कि कांग्रेस सरकार में खोला गया चंपावत का पॉलीटेक्निक कॉलेज बंद कर दिया गया है। चंपावत के लिए अति महत्वपूर्ण पेयजल योजना क्वैराला पंपिंग योजना का कार्य भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विधायक इस योजना को मार्च 2020 में पूरा करने की बात कर रहे थे, जो झूठी निकली। सर्किट हाउस के समीप कांग्रेस शासन काल में बनाया जा रहा हैलीपेड का कार्य भी ठप कर दिया है। गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम बनाए जाने को लेकर मौजूदा सरकार ने कुछ भी नहीं किया।
विज्ञापन

हरीश रावत की ओर से बनाई गई मंच उप तहसील और आईटीआई कॉलेज को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सीमांत के लिए अति महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी रोड को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया है। उन्होंने चंपावत जिले में सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्व विद्यालय का कैंपस बनाए जाने की भी मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, उमेश खर्कवाल पप्पू, विकास साह, प्रकाश माहरा, सभासद रोहित बिष्ट, शुभम ढेक, रोहित ढेक, नीरज कालाकोटी, नीरज पांडेय, तरुण वर्मा, कुशाग्र वर्मा, भैरव सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed