फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress General Secretary Lmgdia joins BJP

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री लमगड़िया भाजपा में शामिल

Mon, 30 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।  Updated Mon, 30 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Lmgdia joins BJP
पाटी में आयोजित भाजपा की सभा में मंचासीन भाजपा के वरिष्ठ और सभा को संबोधित करते भाजपा में शामिल एलएस लमगड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लोहाघाट विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड पाटी से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चंपावत जिला पंचायत की उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया और पाटी की ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया करीब 300 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सतपाल महाराज, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। 
पाटी में हुई भाजपा की जनसभा में लमगड़िया ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा लोहाघाट विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। 
विज्ञापन

पाटी के पूनाकोट मैदान में हुई सभा में कांग्रेस में 42 सालों सेे सक्रिय रहे क्षेत्र के कद्दावर नेता  लक्ष्मण सिंह लमगड़िया अपने करीब 300 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए। लमगड़िया ने कहा कि उन्होंने लगातार 42 सालों से कांग्रेस की सेवा की और अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए लगा दिया, परंतु बदले में उन्हें धोखे के सिवा कुछ भी नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने घोटालों के सिवा प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया है। भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी और वह प्रदेश को विकास के मॉडल के रूप में देश में विकसित करेंगे जो एक मिशाल होगी। पूर्व सीएम कोश्यारी ने लोगों को बंदर भगाओ, कांग्रेस भगाओ, उत्तराखंड बचाओ का नारा दिया। इससे पूर्व  ढोल-नगाड़ों के साथ पूनाकोट मैदान पहुंचे लमगड़िया परिवार के जुलूस में जमकर हरीश रावत मुर्दाबाद के नारे लगे। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल का कहना था कि लमगड़िया के भाजपा में आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर केसी पुनेठा, हयात सिंह महरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, निमज्ल महरा, हरीश मथेला, डीएन जोशी, सचिन जोशी,  मोहित पाठक, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रावत पर लगाया पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप
एलएस लमगड़िया ने हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचा है। पांच साल पहले इसी मैदान में हरीश रावत ने उनसे कहा था कि अब उनका वनवास खत्म हो चुका है अगले चुनाव में उन्हें ही टिकट दिया जाएगा, परंतु बार बार आश्वासनों के बाद भी अंत में पैसे लेकर टिकट को बेच दिया। आने वाली 11 मार्च को प्रदेश की जनता उनका इस प्रदेश से ही वनवास कर देगी। साथ उन्होंने कहा कि बार बार हरीश रावत को घोषणाएं याद दिलाने के बाद भी क्षेत्र की जनता के साथ पक्षपात करते हुए लोगों को गुमराह किया गया, इस कारण से पाटी में आयुष कालेज, कोरा लिफ्ट पेयजल योजना, गैस गोदाम सहित पाटी में महाविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed