{"_id":"605394f08ebc3e593a18968b","slug":"conflict-in-indo-nepal-border-tanakpur-news-hld4186925141","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और नेपाल ने नहीं हटाया नो मेंस लैंड की विवादित भूमि में किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और नेपाल ने नहीं हटाया नो मेंस लैंड की विवादित भूमि में किया अतिक्रमण
विज्ञापन
नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण करते भारत और नेपाल के अधिकारी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। भारतीय प्रशासन के आग्रह के बाद भी नेपाल ने सीमा पर नो मेंस लैंड पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया। ब्रह्मदेव में पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा और शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) का टीनशेड जस का तस है।
भारतीय प्रशासन नेपाल के अधिकारियों से वार्ता का फिर प्रयास कर रहा है। इधर, इस मामले को लेकर 20 मार्च को एसएसबी के उच्च अधिकारियों की सितारगंज में बैठक भी तय है।
नेपाल की ओर से नो मेंस लैंड पर आए दिन अतिक्रमण किया जा रहा है। पिछले दिनों नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार के शुरुआती छोर में पुलिया से आगे विवादित भूमि पर नेपाल ने पहले शांति पुनर्स्थापना गृह का टीनशेड स्थापित किया और फिर उत्तरी छोर पर पुलिया निर्माण के लिए खोदाई शुरू की, जिसे भारतीय प्रशासन ने रुकवाया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस अधिकारियों ने अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर नेपाल के अधिकारियों को एक दिन के अंदर अतिक्रमण हटवाने को कहा था, लेकिन नेपाल की ओर से उस पर अमल नहीं हुआ है और अतिक्रमण पूर्ववत है।
एसडीएम का कहना है कि मामले में नेपाल के अधिकारियों से पुन: वार्ता का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मसले को लेकर एसएसबी कैंप कार्यालय सितारगंज में 20 मार्च को एसएसबी के उच्च अधिकारियों की बैठक होनी है। इसके बाद ही एसएसबी के स्तर से अगले कदम उठाए जाएंगे।