फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the improvement work of Swala by March 2026 at any cost: DM

स्वाला का सुधारीकरण कार्य मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करें : डीएम

Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Complete the improvement work of Swala by March 2026 at any cost: DM
चंपावत। जिला सभागार में चंपावत टनकपुर एनएच पर डेंजर स्वाला में चल रहे सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि स्वाला का सुधारीकरण कार्य मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान स्वाला क्षेत्र में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि यह मार्ग जिले के साथ साथ दूसरे जिलों और प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानसून से पहले इसका पूरी तरह से दुरुस्त होना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान एडीएम कृष्णा नाथ गोस्वामी, एसडीएम चंपावत अनुराग आर्य, ईई एनएच दीपक जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि स्वाला डेंजर जोन के कारण पिथौरागढ़ और चंपावत के कारोबारियों को एनएच बंद होने से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed