फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cold in Champawat

कोहरे के कारण लोगों को झेलनी पड़ी ठिठुराती ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cold in Champawat
टनकपुर में ठंड से बचने को अलाव का सहारा लेते युवा। - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों की तरह लग रहे कोहरे ने लोगों की दिक्कतों में इजाफा कर दिया है। तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। जिला मुख्यालय में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव के कारण लोग राहत की सांस ले रहे थे। दिन के समय खिल रही चटक धूप से जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन तीन दिनों से लग रहे कोहरे के कारण लोगों को ठिठुराती ठंड झेलनी पड़ रही है। ठंड में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। रविवार का अवकाश होने के कारण रविवार को बाजार में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में रविवार को घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह से दोपहर तक जहां कोहरे के कारण मौसम सर्द बना रहा, वहीं दोपहर बाद हल्की धूप खिलाने से लोगों को ठंड से राहत मिली। रविवार को घने कोहरे के कारण लोग देर से ही घरों से बाहर निकले। दोपहर दो बजे तक कंपकंपाती ठंड ने लोगों को अलाव जलाने का सहारा लेने को मजबूर कर दिया। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही घरों में भी लोगों ने आग के सहारे ठंड से बचाव किया। दोपहर दो बजे बाद हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed