{"_id":"603153a38ebc3ee96c5de8b6","slug":"co-ordinate-with-public-representatives-tamta-champawat-news-hld4155351199","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के निर्माण के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के निर्माण के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाएं
विज्ञापन
चंपावत में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक लेते सांसद अजय टम्टा।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये अधिकारी जन प्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करें। ताकि योजनाओं का लाभ दूरदराज के व्यक्तियों तक भी पहुंच सके। उन्होंने जिले में विकास कार्यों में तेजी लाने और मनरेगा में अधिक से अधिक कार्य करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने में आ रही कठिनाईयों के एक नोट बनाकर प्रस्तुत करें ताकि उसे भारत सरकार को भेजा जा सके। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मानकों के अनुसार अभी भी जिले में जो सड़कें बनाई जानी है संबंधित विधायकों से संपर्क कर उनके प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि मनरेगा के तहत 3076.67 लाख की धनराशि उपलब्ध हुई थी, जिसके सापेक्ष 3076.67 लाख की धनराशि व्यय कर कार्य शत प्रतिशत पूरे जा चुके हैं।
सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत आवंटित 587.31 लाख की धनराशि के सापेक्ष 429.91 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सांसद की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं वह पूर्ण कराए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन फर्त्याल, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, हिमांशु कफलटिया, आरसी गौतम, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एपीडी विमी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक आदि मौजूद रहे।