फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM Pushkar Dhami in Tanakpur

मुख्यमंत्री के लिए मतदान करने का लिया संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM Pushkar Dhami in Tanakpur
बनबसा में शहीद वीरांगना से जीत का आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री धामी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व सैनिक सम्मेलन में गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 1962 में हुए चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरांगना सरस्वती चंद से जीत का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री को उनके स्व. पिता की यूनिट महार रेजीमेंट की टोपी पहना सम्मान दिया। उन्हें पौधा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी पूर्व सैनिकों से परिजनों, मित्रों के साथ 31 मई को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए कहा। उन्होंने सभी से अपने लिए आशीर्वाद की मांग की। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य, पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सांसद रेखा वर्मा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी सीएम के लिए मतदान करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी एवं कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed