{"_id":"63600c9dab39ad7d305ee2c7","slug":"cm-dhami-in-banbasa-tanakpur-news-hld4805075114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चंपावत पहुंचे सीएम धामी, कहा- दो वर्षों में टीबी और 2025 तक नशा मुक्त होगा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चंपावत पहुंचे सीएम धामी, कहा- दो वर्षों में टीबी और 2025 तक नशा मुक्त होगा उत्तराखंड
Tue, 01 Nov 2022 06:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:42 PM IST
सार
सीएम सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में एकता दौड़ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह आदि गुरु शंकराचार्य ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
विज्ञापन
बनबसा में मुख्यमंत्री का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को दो साल में टीबी मुक्त करने और 2025 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अच्छे समाज के लिए आमजन का स्वस्थ होना आवश्यक है जिसके लिए काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में एकता दौड़ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह आदि गुरु शंकराचार्य ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उसी तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भी राष्ट्र को एक करने में सहयोग दिया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना से एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।
विज्ञापन
सीएम के अनुसार मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में सफलता प्राप्त की। देश के गरीबों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई र्गईं हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर देश उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल अमृतकाल के रूप में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम से एनएचपीसी खेल मैदान तक हुई एकता दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने दौड़ के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
ये रहे मौजूद
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, बीसूका जिलाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी आदि मौजूद थे। संचालन दीपक रजवार ने किया।
एनएचपीसी में स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एनएचपीसी स्थित विशिष्ट अतिथिगृह पहुंचने पर पावर स्टेशन मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, पावर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी अतिथिगृह में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।