फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleanliness

अफसर-कर्मी और नागरिकों ने चलाया सफाई अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness
बनबसा वार्ड संख्या चार में नलकूप अधिकारियों के साथ पालिथीन का निस्तारण करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : TANAKPUR
जिले में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम एसएन पांडेय ने अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

एक से 15 सितंबर तक शहर के नौ वार्डों के लिए स्वच्छता नोडल अधिकारी बनाए गए। खुद डीएम ने वार्ड नंबर एक की सफाई की जिम्मेदारी निभाई। वार्ड दो में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, वार्ड तीन में सीईओ आरसी पुरोहित, वार्ड चार में एसडीओ एमएस सिमिया, वार्ड पांच में लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, वार्ड छह में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, वार्ड सात में एएमए राजेश कुमार, वार्ड आठ में लघु सिंचाई प्रशांत कुमार और वार्ड नौ में जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
सफाई अभियान में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, नगर पालिका ईओ अभिनव कुमार, चेयरमैन विजय वर्मा, सीएमएस डॉ.आरके जोशी, मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
वहीं एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने थानों, चौकियों और कार्यालयों के आसपास साफ-सफाई की। एमईएस कैंप, कोतवाली, पुलिस लाइन, बिजली आदि क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के सभी थाना, चौकियों, अग्निशमन केंद्रों और पुलिस कार्यालयों में पौधरोपण भी किया गया। वहां सीओ ध्यान सिंह, आरआई भगवत सिंह राणा, टीएसआई ज्योति प्रकाश, लाइन सूबेदार पीतांबर भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में छात्र, कर्मचारियों ने एसडीएम आरसी गौतम के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। लोक कलाकारों ने गीतों के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश किया। इस दौरान लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने, अपने घरों के जैविक और अजैविक कूड़े को कूड़ेदान में डालने, नालियों में कूड़ा न डालने, अपने घरों के सीवर को नालियों में न बहाने की अपील की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत नगर के सभी सातों वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर बीईओ हरेंद्र साह, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, पुष्पेंद्र कुमार, राजीव खनूलिया, केएन जोशी, बीडीओ एमसी परगांई, टीसी पंत, बीएस बोहरा आदि शामिल थे।
टनकपुर। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने शहर के गांधी मैदान में पर्यावरण देवदूतों और पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन प्रेमा ठाकुर के नेतृत्व में विद्यालय से बैराज तक पदयात्रा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने सेहत से जुड़े नारे लगाकर लोगों को फिट इंडिया अभियान के प्रति जागरूक किया।
शहर के वार्डों में अभियान के लिए तैनात पर्यावरण देवदूत के नाम से नामित नोडल अधिकारियों की अगुवाई में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। 1 से 14 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
शहर के वार्ड एक के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी एसडीएम, वार्ड के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा वार्ड तीन में एई लोनिवि, वार्ड 4 में ईई पीआईयू, वार्ड 5 में एई सिंचाई विभाग, वार्ड 6 में एआरटीओ, वार्ड 7 में पशु चिकित्साधिकारी, वार्ड 8 में पूर्ति निरीक्षक, वार्ड 9 में आबकारी निरीक्षक, वार्ड 10 में एसडीओ विद्युत, वार्ड 11 में वन क्षेत्राधिकारी बूम रेंज को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सातों वार्डों में चलाया सफाई अभियान
बनबसा (चंपावत)। सोर्स सेग्रीगेशन पखवाड़ा मनाते हुए बनबसा नगर पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने शुभारंभ किया।
रविवार को नगर के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी तहसीलदार खुशबू पांडेय के नेतृत्व में सातों वार्डों के नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने की ब्लू ग्रीन शपथ भी दिलाई गई और नालियों, झाड़ियों की सफाई के अलावा पॉलिथीन का निस्तारण किया गया। विभिन्न वार्डों के नामित नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. सुबोध रंजन, उपक्रीड़ाधिकारी जेएस मेहता, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता संदीप तिवारी, मंडी परिषद सचिव मनोज जोशी, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह रावत के अलावा उनकी टीम मौजूद रही।

वार्ड संख्या एक के नामित नोडल अधिकारी डीएलएम वन विकास एवं उनकी टीम नही पहुंची। बनबसा की नोडल अधिकारी तहसीलदार ने बताया कि 7 और 13 सितंबर को भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सोर्स सेग्रीगेशन पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान की शपथ लेते पर्यावरण रक्षक।

सोर्स सेग्रीगेशन पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान की शपथ लेते पर्यावरण रक्षक।- फोटो : TANAKPUR

स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोहाघाट में लोगों को जागरूक करती छात्राएं।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोहाघाट में लोगों को जागरूक करती छात्राएं।- फोटो : LOHAGHAT

चंपावत में सफाई अभियान चलाते अधिकारी-कर्मी।

चंपावत में सफाई अभियान चलाते अधिकारी-कर्मी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed