फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Clash between ABVP and NSUI workers, police called

Champawat News: अभाविप और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक, पुलिस बुलाई

Sat, 28 Sep 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Clash between ABVP and NSUI workers, police called
टनकपुर डिग्री कालेज में नारेबाजी और हंगामा करते छात्र नेता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री काॅलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभाविप और एनएसयूआई के बीच प्रचार को लेकर रॉर शुरू हो गई है। शनिवार को छात्र गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इससे हंगामा होने पर पुलिस बल बुलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अभाविप और एनएसयूआई के बीच चुनाव प्रचार को लेकर नोकझोंक हुई। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस पर प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डाॅ. पंकज उप्रेती मौके पर पहुंचे। काॅलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई। चुनाव प्रभारी डाॅ. उप्रेती ने बताया कि काॅलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, प्राचार्य डाॅ. तिवारी ने एसडीएम को पत्र भेजकर कहा है कि काॅलेज के चुनाव प्रचार में लगे विभिन्न छात्र गुट आमने-सामने हैं, इससे बहुत अधिक तनाव की स्थिति हो रही है। छात्रों के बीच कभी भी कोई भी हिंसा घटित हो सकती है। इस कारण चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए डिग्री में पुलिस बल तैनात करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed