फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities -poeple face problems.

Champawat News: प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी में टेबलेट से बच्चों की पढ़ाई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities -poeple face problems.
लोहाघाट के राप्रावि पाटन पाटनी में छात्र छात्राओं को टेबलेट के जरिए पढाई कराते प्रधानाध्यापिका - फोटो : लोहाघाट के राप्रावि पाटन पाटनी में छात्र छात्राओं को टेबलेट के जरिए पढाई कराते प्रधानाध्यापिका विनीता मेहरा व शिक्षक शंकर अधिकारी।
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की ओर से निजी विद्यालयों की तरह ऑनलाइन पढ़ाई की पहल शुरू कर दी गई है। इससे पाठ्यक्रम के अलावा अन्य जानकारियां लेने में छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करा रहा हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी में प्रधानाध्यापिका विनीता मेहरा ने टैबलेट का शुभारंभ किया। सहायक अध्यापक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक अध्यापकों को टैबलेट खरीदने के लिए प्रत्येक को 10 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को टैबलेट से अध्ययन करने में काफी मदद मिलेगी। रोचक तथ्यों और गतिविधियों को शिक्षण में शामिल करके बच्चों का अधिगम स्तर सुधारा जा सकता है। चित्रों, वीडियोज, टेक्स्ट, एनिमेशन आदि के माध्यम से शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। टैबलेट से पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। विद्यालय परिवार और एसएमसी अध्यक्ष शांति देवी, कुमारी सन्ध्या, कुमारी रश्मि आदि ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

फोटो:15 एलएचजी 06 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed