फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities. people face problems for ultrasound.

Champawat News: चंपावत से लोहाघाट भेजी जाएगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities. people face problems for ultrasound.
लोहाघाट का बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। लोहाघाट अस्पताल की खराब मशीन मरम्मत करने लायक नहीं है। यह रिपोर्ट मशीन की मरम्मत के लिए आई तकनीशियन की टीम ने दी है। नई मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग चंपावत जिला अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन लोहाघाट भेजेगा।
विज्ञापन

मशीन की खराबी से लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में 13 मार्च से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के लोग चंपावत जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में जा रहे हैं। चिकित्साधीक्षक जुनैद कमर का कहना है कि खराब अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने की स्थिति में नहीं है। मरम्मत के लिए आई तकनीकी टीम की रिपोर्ट की जानकारी सीएमओ को दी है।
विज्ञापन


चंपावत में दो मशीनें थीं। इनमें से एक मशीन को लोहाघाट भेजा जा रहा है। मशीन मंगलवार तक लोहाघाट उप जिला अस्पताल में लगा दी जाएगी। और बुधवार से परीक्षण शुरू हो जाएंगे। लोहाघाट के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रस्ताव भी महानिदेशालय भेजा जा रहा है। डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed