{"_id":"64514b7db60b4d23310d6a52","slug":"civic-aminities-people-face-problems-champawat-news-c-8-1-128849-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार्य बहिष्कार के कारण मरीज हुए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार्य बहिष्कार के कारण मरीज हुए परेशानी
Tue, 02 May 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 02 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने 15 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया।
फार्मासिस्टों ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फार्मासिस्टों ने राज्य की आवश्यकता अनुसार आईपीएचएस मानक में संशोधन कर चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों के पदों में वृद्धि किए जाने, 22 वर्षों से लंबित फार्मासिस्ट संवर्ग की अराजपत्रित एवं राजपत्रित सेवा नियमावली बनाए जाने, फार्मेसी काउंसिल का गठन किए जाने, फार्मेसी संवर्ग का पदनाम परिवर्तन किए जाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करने वालों में योगेश कनौजिया, मुकुल राय, सुरेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, रोशन लाल, तान सिंह, सुरेश पाटनी, मनोज आर्य, परीक्षा राणा, गिरीश खर्कवाल, ज्योति नरियाल, अनीता अधिकारी, राजेश कुमार वर्मा, मनोज आर्य, कुलदीप राय, प्रेमलाल, मनोज कुमार वर्मा, लक्षमण गिरि, दिनेश कुमार, मनोज पुनेठा, सुरेंद्र नाथ, सतीश चंद्र पांडेय, शेखर सिंह, किरन राय आदि शामिल रहे।
टनकपुर उप जिला अस्पताल में भी फार्मासिस्टों ने सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी होने तक संगठन के दिशा-निर्देश पर आंदोलन को एकजुटता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फार्मासिस्ट एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, बीपी पंत, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल, निर्मला ओली, विजयश्री गहतोड़ी, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश भट्ट आदि शामिल थे।
फोटो 02 सीपीटी 07 पी।