{"_id":"643ee602ff9497f8cf05c0f4","slug":"civic-aminities-people-face-problems-champawat-news-c-8-1-116320-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 19 Apr 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाशइखेत मैदान में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : बागेश्वर के नुमाशइखेत मैदान में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती आशा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। छह महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय में रैली निकालने की चेतावनी दी।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले नवंबर से उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। आशा कार्यकर्ताएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की तरह कार्य कर रही हैं। विभागीय कार्य के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में भी योगदान देतीं हैं। बावजूद इसके उन्हें हमेशा अनदेखी का सामना करना पड़ता है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एक दिवसीय रैली और धरने की रूपरेखा बनाई। तय हुआ कि जिला मुुख्यालय में नुमाइशखेत से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और प्रदेश के श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर बसंती देवी, गीता कांडपाल, रश्मि तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, जानकी मेहरा, रेखा देवी, गंगा डंगवाल, अंजू धामी, अनीता कोहली, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 17 बीजीएस 07 पी