फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities. Bus is not working properly.

Champawat News: खूना की चढ़ाई में हांफ गई रोडवेज की बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities. Bus is not working properly.
लोहाघाट से दिल्ली जाने वाली बस 13 किमी में ही जवाब दे गई
विज्ञापन

दूसरी बस आगे बढ़े नौ यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। परिवहन निगम की एक बस फिर दगा दे गई। महज 13 किलोमीटर के सफर को पूरा करने से पहले ही चढ़ाई में बस हांफ गई। परेशान नौ यात्रियों ने कुछ देर इंतजार करने के बाद दूसरी बस से आगे का सफर पूरा किया।

रोडवेज की लोहाघाट से दिल्ली जा रही बस (यूके 07पी/ ए 4185) सुबह सवा सात लोहाघाट स्टेशन से निकली। चार किलोमीटर बाद ही खूना की चढ़ाई पर जवाब दे गई। इस बस से खटीमा जा रहे किमतोली के सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि जैसे-तैसे बस को चंपावत तक लाया गया। इसके बाद बस को मरम्मत के लिए भेज दिया गया। टनकपुर, खटीमा के यात्री नैनीताल जाने वाली बस से और दिल्ली जाने वाले मुसाफिर दूसरी बस से आगे बढ़े। मुसाफिरों ने रोडवेज बस की फिटनेस और सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed