फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   citizen

फर्जी आईडी से नेपाल जाने की फिराक में थे चीनी नागरिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
citizen
बनबसा में पकड़े गए चीनी और तिब्बती नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर पकड़े गए चारों चीनी नागरिकों के सोने की तस्करी में लिप्तता का खुलासा हुआ है। पूर्व में डीआरआई (डायरेक्टर आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने चारों कोे मुंबई में पकड़ा था। उन पर करीब सात करोड़ के सोने-चांदी की तस्करी का आरोप है। चीनी नागरिकों की मदद करने के आरोप में तिब्बती नागरिक को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि चारों चीनी नागरिकों के खिलाफ 420, 14 विदेशी अधिनियम और 3 पासपोर्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तिब्बती नागरिक के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम उनके कड़ी पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में चीनी नागरिकों ने भारत में छह से सात माह से रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वे नवंबर 2018 में मुंबई में करीब सात करोड़ के सोने-चांदी की तस्करी में डीआरआई द्वारा पकड़े गए थे। संभावना जताई जा रही है कि वे जमानत पर होंगे, जिसका लाभ उठाकर वे नेपाल के रास्ते फरार होना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर पकड़े गए थे पांचों
दो दिन पूर्व बनबसा इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर दिल्ली से नेपाल जा रही यात्री बस में एक तिब्बती के साथ चार चीनी नागरिक पकड़े गए थे। तिब्बती नागरिक के पास पासपोर्ट, वीजा और अन्य कागजात थे लेकिन चारों चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था। उनके पास दिल्ली की बनी फर्जी आईडी थीं। वे अपनी नागरिकता भी नहीं बता पा रहे थे। इस पर इमिग्रेशन चेकपोस्ट कर्मियों को उन पर शक हुआ।
इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि उनके साथ पकड़े गए तिब्बती नागरिक ने उन्हें दिल्ली में फर्जी वोटर एवं अन्य आईडी बनवा कर दी होगी। उनके पास मिली चिप के आधार पर इमिग्रेशन चेकपोस्ट के सिस्टम पर उनके वास्तविक पासपोर्ट और वीजा की जानकारी मिलने के बाद ही उनके संदिग्ध होने का पता चला। चारों चीनी नागरिकों के वीजा अलग-अलग अवधियों में पिछले वर्ष समाप्त हो चुके हैं। उन पर बिना वीजा भारत में रहने और बिना पासपोर्ट चोरी छुपे भारत से नेपाल जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
1. तिब्बती नागरिक केत्से सांयाल (43)
2-चीनी नागरिक जिनचांग ल्याओ (29)
3. हाइपिन नी (29)
4. सुन्जेन वैंग (37)
5. वैंग ग्वेंग कैन (37)
दिल्ली में तिब्बती नागरिक के रूप में बनाई थी फर्जी आईडी
पकड़े गए चारों चीनी नागरिकों ने दिल्ली में तिब्बती नागरिक के रूप में अपनी फर्जी आईडी बनवाई थी। चीनी नागरिक जिन चांग ल्याओ का तिब्बती आईडी में नाम फूरबू, हाइपिन नी का पेमा, सुन्जेन वैंग का नईमा और वैंग ग्वेंग कैन का करमा है।

बैग में मिली चिप से मिलीं सूचनाएं
खासी मशक्कत के बाद इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह को चीनी नागरिकों के बैग में एक चिप मिली जिससे उनकी सारी सूचनाऐं एकत्र की गई। उनके पास मोबाइल भी नही था। संभावना जताई जा रही है मोबाइल पर लोकशन का पता चलने के चलते उन्होंने मोबाइल फोन नही रखें होंगे। पकड़े गए चारों चीनी नागरिकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य अपराधों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं। मालूम किया जा रहा है कि कहीं उनका मकसद भारत में जासूसी का तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed