{"_id":"6914f1bd7e618ec12b0cd490","slug":"cisf-celebrates-150-years-of-vande-mataram-champawat-news-c-229-1-alm1003-131777-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर सीआईएसएफ ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर सीआईएसएफ ने मनाया जश्न
Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सीआईएसएफ कर्मियों ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। एनएचपीसी में तैनात सीआईएसएफ के एसी राजेश कुमार ने बताया कि देश भर में तैनात बल कर्मियों ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली मुख्यालय में आयोजित किया गया था। यहां जवानों ने सामूहिक रूपू से वंदे मातरम का गायन किया। गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। एसी राजेश कुमार ने बताया कि बल कर्मियों के लिए वर्ष भर राष्ट्र गीत उत्सव मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन