फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   christmas day ?elebrated

वास्तुकला का उम्दा नमूना है चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
christmas day ?elebrated
टनकपुर के एमडीएम स्कूल में क्रिसमस डे के कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज बने नन्हे बच्चे। - फोटो : TANAKPUR
यहां से 9 किमी दूर फुलवाड़ी गांव के मैथोडिस्ट चर्च की नक्काशी बेहतरीन वास्तुकला का नमूना है। लकड़ी से बने इस चर्च में शानदार नक्काशी की गई है। मैथोडिस्ट ईसाई टीचिंग, हीलिंग और प्रीचिंग (शिक्षा, स्वास्थ्य और उपदेश) को विशेष तवज्जो देते हैं। इस चर्च की नींव 1931 में अंग्रेज महिला मिस एनी न्यूटन बटन ने रखी। तबसे यह चर्च ईसाईयों की आस्था का केंद्र बना है।
विज्ञापन

पास्टर सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि 1880 में मिस बटन ने कई परिवारों को ईसाई बनने की प्रेरणा दी। ईसाईयों की आस्था के इस केंद्र में क्रिसमस और उसकी पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम होते हैं। क्रिसमस से पूर्व देर रात तक धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के साथ विशेष प्रार्थना होगी। 25 दिसंबर को ईसाईयों के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस के दिन चर्च पहुंचेंगे।
विज्ञापन

क्रिसमस पर प्रार्थना के अलावा कई खास कार्यक्रम होंगे। चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। 151 की आबादी वाला यह समाज क्रिसमस की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार
टनकपुर (चंपावत)। क्रिसमस डे को लेकर तैयारी जोरों पर है। मैथोडिस्ट चर्च को बिजली से सजाया गया है। पादरी ईएम पॉल ने बताया कि ये चर्च 1984 में बना है। सेंटा क्लॉज बने एडविन ने लोगों को उपहार व मिठाई बांटी। क्रिसमस कैरोल के रूप में तेरी आराधना करूं और गिव मी ऑयल इन माई लैंप गीत पेश किए गए।
पत्नी की याद में एबट की ओर से बनाया गया एबटमाउंट चर्च अब खामोशी में
लोहाघाट (चंपावत)। आठ किमी दूर एबटमाउंट स्थित क्षेत्र का एकमात्र चर्च अब भले ही खामोशी के आगोश में है लेकिन ब्रिटिश काल में यह हर वक्त गुलजार रहता था। प्रकृति प्रेमी हैराल्ड एबट ने 1910 में यहां भूमि लीज पर लेने के बाद अन्य अंग्रेजों को बसाने का काम किया था। तब यहां अंग्रेजों की खूब आवाजाही होती थी।

मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि एबट ने 1930 में अपनी पत्नी की याद में चर्च का निर्माण किया था। उस वक्त यहां रोजाना प्रार्थना हुआ करती थी लेकिन आजादी मिलने के बाद यहां अंग्रेजों की आवाजाही कम हो गई। आज स्थिति यह है कि इस 89 साल पुराने इस चर्च में क्रिसमस डे के दिन भी सुनसानी छाई रहती है।

टनकपुर में क्रिसमस डे पर बने सेंटाक्लॉज और अन्य सजेधजे बच्चे।

टनकपुर में क्रिसमस डे पर बने सेंटाक्लॉज और अन्य सजेधजे बच्चे।- फोटो : CHAMPAWAT

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजा टनकपुर का चर्च।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजा टनकपुर का चर्च।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत का चर्च।

चंपावत का चर्च।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed