{"_id":"610456f08ebc3e587311625e","slug":"children-s-education-in-danger-due-to-broken-wall-champawat-news-hld43293483","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी दीवार से खतरे में नौनिहालों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी दीवार से खतरे में नौनिहालों की पढ़ाई
विज्ञापन
चंपावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी स्कूलों में से एक है चंपावत का राजकीय प्राथमिक विद्यालय। लेकिन इस बरसात में यह स्कूल खतरे की जद में है। अतिवृष्टि से इस स्कूल की चहारदीवारी टूटी है। इससे कक्षाओं का सुरक्षित रूप से संचालन हो पाना भी मुश्किल है।
चंपावत जिले में कुल 483 राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। चंपावत नगरीय क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इस वक्त कुल 83 छात्र-छात्राएं हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल मार्च से प्राथमिक स्कूल बंद हैं। लेकिन स्कूल खुलने पर भी यहां के कमरे अभी इस लायक नहीं है कि पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके। प्रधानाध्यापक कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि अतिवृष्टि में विद्यालय की चहारदीवारी का एक हिस्सा टूट गया है। इससे यहां कक्षाओं का संचालन प्रभावित होने का खतरा है। चहारदीवारी टूटने से मैदान का मलबा कमरों तक पहुंचने का अंदेशा है। फोटो 30 सीपीटी 04पी
कोट
चंपावत राजकीय प्राथमिक स्कूल की दस मीटर दीवार क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से बजट की मांग की गई है। साथ ही स्कूल में सुरक्षा के सभी उपाय करने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आरसी पुरोहित,
सीईओ, चंपावत।