फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   child welfare society sent back nine teens

बाल कल्याण समिति ने नौ किशोरों को लौटाया

Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से मजदूरी के लिए भारत आ रहे नौ किशोरों को एसएसबी टनकपुर ने सीमा पार करते समय रोक लिया। किशोरों से पूछताछ की तो पता चला कि वह मजदूरी करने कैलाली निवासी बलीराम चौधरी के साथ भारत आ रहे थे। एसएसबी के निरीक्षक विनोद कुमार ने इसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र गड़कोटी को दी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य विमला बोहरा, शांति अधिकारी और सतीश जोशी के साथ बैठक कर किशोरों को नेपाल भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने किशोरों से पूछताछ की और नेपाल पुलिस की मौजूदगी में उन्हें नेपाल की थ्री एंजल समिति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले कैलाली, नेपाल निवासी नौ किशोरों को एसएसबी ने संदेह होने पर रोक लिया। इनके मजदूरी के लिए भारत में आने की जानकारी मिलने पर एसएसबी ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क कर किशोरों को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन गड़कोटी ने बताया कि इससे पहले भी भारत में प्रवेश कर रहे किशोरों को नेपाल के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed