फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chandrayaan worship took place in Bagwal fair

Champawat News: बगवाल मेले में चंद्रायण पूजन हुआ

Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan worship took place in Bagwal fair
देवीधुरा के बगवाल मेले में झोड़ा गायन करतीं खाम की महिलाएं। संवाद
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में शनिवार को चंद्रायण पूजा हुई। पूजन में चार खाम और सात थोक के प्रतिनिधि शामिल हुए। महिलाओं ने दो दिन के व्रत का उद्यापन किया।
विज्ञापन

पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ने बताया कि पूजा से पहले मंदिर को गंगा जल, गाय के दूध, गोमूत्र और गोबर से शुद्ध किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने मां बाराही के नौले से जल लाकर शुद्धिकरण किया। मंदिर में सालभर जलने वाली दीपक की बाती को भी बदला गया। पंचगव्य को चार खाम और सात तोक के घरों में छिड़का गया। लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, विमल बिष्ट, कोट भैसर्ख के भूपाल सिंह, चम्याल खाम के गंगा सिंह, वालिग खाम के बद्री सिंह, दीवान सिंह, गुरना से महादेव पुजारी, महेश चंद्र, टकना से जगदीश चंद्र, गोकुल चंद्र, भुवन चंद्र जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
झोड़ा गायन ने समा बांधा
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। देवीधुरा के बगवाल मेले में पहली बार हुए झोड़ा गायन ने समा बांधा। चारों (वालिग, चम्याल, गहड़वाल और लमगड़िया) खाम की 300 से अधिक महिलाओं ने खोलीखांड दुबचौड़ा मैदान में झोड़ा गायन किया। झोड़ा गायन को प्रोत्साहित करने के लिए हर महिला को 201 रुपया पुरस्कार दिया गया। कीर्तिबल्लभ जोशी, भुवन जोशी और दीपक बिष्ट के संचालन में हुई प्रतियोगिता में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद गड़कोटी की ओर से ये पुरस्कार दिया गया। आयोजन में चंदन बिष्ट सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed