फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chandpur-Pali Road Block

अक्तूबर में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chandpur-Pali Road Block
चंपावत जिले में अक्तूबर माह से क्षतिग्रस्त चांदपुर-छतकोट-कोटा जमराड़ी-पाली सड़क। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी चांदपुर-छतकोट-कोटा जमराड़ी-पाली मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब सात किमी लंबाई की सड़क पिछले वर्ष अक्तूबर में आई प्राकृतिक आपदा में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे दस माह बाद भी नहीं सुधारा जा सका है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

दीपक बोहरा, संदीप बोहरा, महेश भट्ट, ललित मोहन भट्ट, प्रकाश भट्ट, भुवन चंद्र, नवीन बोहरा आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण इस सड़क पर पैदल चलने का रास्ता तक नहीं बचा है। पीएमजीएसवाई खंड के अधिकारियों को सड़क की बदहाली की सूचना कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क नहीं सुधारी जा सकी है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शीघ्र न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पीएमजीएसवाई खंड के एई संजय तिवारी के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पीएमजीएसवाई की सहायक कार्यदायी संस्था नेशनल पावर कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनपीसीसीएल) की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed