फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat winner in primary school in Khokho

प्राइमरी बालक वर्ग खोखो में चंपावत विजेता 

Wed, 27 Sep 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 27 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Champawat winner in primary school in Khokho
एबटमाउंट में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
 बाराकोट विकासखंड के एबटमाउंट में चल रही दो दिवसीय विद्यालयी सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुई प्राइमरी वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में चंपावत विजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत हुई प्राइमरी बालक की खोखो प्रतियोगिता में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में लोहाघाट विजेता और पाटी उप विजेता रहा। बालकों की कबड्डी में चंपावत विजेता, बाराकोट उप विजेता, बालिका वर्ग में लोहाघाट विजेता और चंपावत उप विजेता रहा। 
विज्ञापन


प्राइमरी बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में काजल, शिवानी, बबीता, बालक वर्ग में अमान, आकांशु, राजकुमार, हिंदी सुलेख में उषा, तनुजा, अनंत, अंग्रेजी सुलेख में हर्षिता, नेहा, आकांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मानचित्र में दक्ष, आशीष, संजना पहले तीन स्थानों पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में पीयूष, सागर, विजय, बालिका वर्ग में ईशा, बबीता, उषा पहले तीन स्थान पर रहे। छात्रों की 600 मीटर दौड़ में अभिषेक, कमल, मोहन, छात्राओं में सुनीता, बबीता, कंचन पहले तीन स्थानों पर रहे।  अंग्रेजी सुलेख में अर्पित, कनिष्का, ललित, हिंदी सुलेख में ललित, प्रिया, नीरज, मानचित्र में सागर, आयुष, देवेंद्र क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में राहुल, अनिल, हर्ष, चक्का क्षेपण में कमल, पवन, हर्ष, लंबी कूद में रवि, विजय, हिमांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।


चार सौ मीटर दौड़ में सौरभ, नरेंद्र, सागर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।  जीवन मेहता, रघुराज देउपा, अर्जुननाथ व कमलेश जोशी के संचालन हुई प्रतियोगिता के आयोजन में जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर पांडेय, डॉ.योगेश चुतर्वेदी, गोविंद बोहरा, रमेश जोशी, दीप जोशी, महेश पांडेय, रवीश पचौली, एसएस मौनी, सुनीता कालाकोटी, कविता वर्मा, मंजू बाला आदि ने सहयोग किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed