{"_id":"586bc17d4f1c1b943a158c5e","slug":"champawat-two-medals-in-national-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंपावत ने दो पदक जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंपावत ने दो पदक जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 03 Jan 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंपावत ने दो पदक जीते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में हुई 62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी चाइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीआईसी दियारतोली के दो छात्रों ने (स्वर्ण और रजत) पदक जीता।
22 से 26 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में 60 किलो भार वर्ग में जीआईसी दियारतोली के छात्र सुनील बिष्ट ने स्वर्ण पदक और इसी स्कूल के ईश्वर महंत ने 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उत्तराखंड की टीम के मैनेजर डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी विद्यालंकार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने दो-दो पदक हासिल किए। विद्यालयी शिक्षा निदेशालय की ओर से सुनील को 10 हजार और ईश्वर को आठ हजार रुपए की छात्रवृत्ति एकमुश्त दी जाएगी। इस सफलता पर सीईओ डीएस राजपूत, बीईओ अंशुल बिष्ट, जीआईसी दियारतोली के प्रधानाचार्य दीपक गंगवार, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, सीएस अधिकारी, अनिल कुमार, ब्रजेश ढेक, जीवन राय आदि ने विजेताओं की पीठ थपथपाई।