फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat student union president became independent Rohit

चंपावत छात्रसंघ चुनाव में में एबीवीपी औंधे मुंह गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Champawat student union president became independent Rohit
चंपावत। चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र संघ के पांच पदों पर हुए चुनाव में उपाध्यक्ष को छोड़ चारों पदों पर एबीवीपी को हार मिली। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय रोहित कार्की ने एबीवीपी की दीपा जोशी को 46 वोटों से हराया। रोहित को 383 और पराजित उम्मीदवार को 337 मत मिले, जबकि 16 वोट अवैध और सात वोट नोटा को मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रवि शंकर ने निर्दलीय प्रकाश अधिकारी को 50 मतों से हराया। रवि को 351 व प्रकाश को 301 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय किरन को 316 वोट मिले। उन्होंने 305 वोट लाने वाली दीपिका भट्ट को 11 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पर निर्दलीय आशीष गिरी ने सबसे अधिक 65 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 363 और चंद्रमणि जोशी को 298 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद बोहरा ने तनुजा थ्वाल को 60 वोटों से हराया। विनोद को 370 तथा तनुजा को 310 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर प्रेम बल्लभ और विवि प्रतिनिधि पद पर कैलाशनाथ पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सभी नव निर्वाचित प्रत्याशियों को प्राचार्य आरएस भट्ट ने शपथ दिलाई। इससे पूर्व सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 859 मतदाताओं में से 737 ने वोट डाले। कॉलेज की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रणीता नंदा ने नतीजों का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा जी को कर दो मेल, एबीवीपी हो गई फेल...
चंपावत। चंपावत पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के चुनाव में एबीवीपी की बुरी हार के बाद निर्दलीय और अन्य खेमों के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। नतीजे आने के बाद कॉलेज परिसर में चाचा जी को कर दो मेल, एबीवीपी हो गई फेल... जैसे नारे गूंजने लगे।
दरअसल एनएसयूआई और दूसरे धड़े के छात्रों के अलावा स्वयं एबीवीपी में भी कुछ लोगों ने भाजपा के कतिपय बड़े नेताओं की कार्यप्रणाली से नाराज हो चुनाव में निष्क्रिय रहे। इसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा। छात्रसंघ के पिछले चुनाव में चंपावत में एबीवीपी ने सात में से विवि प्रतिनिधि को छोड़ शेष छह पदों पर तगड़ी जीत हासिल की थी। मगर मात्र एक वर्ष में कॉलेज और कॉलेज के बाहर की सियासत बदल गई। कॉलेज में पीजी में न तो नए विषय खुल सके, और नहीं एमएससी और एमकॉम को मंजूरी मिल सकी।
जुलूस निकालने को लेकर काफी देर रही जद्दोजहद
चंपावत। चुनाव नतीजा आने के बाद विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थक छात्रों को जुलूस निकालने से काफी देर तक रोका गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह का कहना है कि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर विजयी प्रत्याशियों को जुलूस नहीं निकालने दिया। अलबत्ता काफी जद्दोजहद के बाद छात्रों को जुलूस निकालने की अनुमति दे दी गई। प्रभारी कोतवाल सोनू सिंह का कहना है कि छात्र अनुमति लिए बगैर जुलूस निकाल रहे थे, इसलिए उन्हें रोका गया। अलबत्ता बाद में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद जुलूस निकालने की अनुमति दे दी गई।
यहां भी नोटा का दबदबा...
चंपावत। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही छात्रसंघ चुनाव में इस बार नोटा का भी खूब बोलबाला रहा। चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए पंजीकृत 859 वोटों में से 737 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 57 मतदाताओं ने अलग-अलग पदों में नोटा का प्रयोग किया। जबकि विभिन्न पदों के लिए डाले गए वोटों में 300 वोट अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर अवैध पड़े वोटों का अंतर हार-जीत से अधिक रहा।
अध्यक्ष पद में नोटा को सात और 16 मत अवैध पड़े। उपाध्यक्ष पद में 12 वोट नोटा और 73 मत अवैध घोषित किए गए। जबकि उपाध्यक्ष पद में हार-जीत का अंतर 50 वोट रहा। इसी प्रकार छात्रा उपाध्यक्ष में 14 मत नोटा और 102 मत अवैध घोषित किए गए। छात्रा उपाध्यक्ष पद में हार-जीत का अंतर महज 11 वोट का रहा। संयुक्त सचिव पद में नोटा को 12 तथा 64 मत अवैध घोषित किए गए। संयुक्त सचिव पद पर हार-जीत का अंतर 65 मत का रहा। कोषाध्यक्ष पद में नोटा को 12 और 45 अवैध मत पड़े। रिटायर्ड उप प्राचार्य डॉ.देवीदत्त जोशी का कहना है कि छात्र सियासत में नोटा का उपयोग दूरगामी असर दिखाएगा। इससे रचनात्मक राजनीति को ताकत मिलेगी।
लोहाघाट छात्र संघ में एबीवीपी का परचम
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपना परचम लहराया। छात्रसंघ के सभी पदों पर एवीबीपी कार्यकर्ताओं का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सोमवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
छात्र संघ प्रभारी डॉ. तौफीक अहमद के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल ढेक, छात्र उपाध्यक्ष आकाश सार्की, छात्रा उपाध्यक्ष पलक चिलकोटी, सचिव राहुल जोशी, संयुक्त सचिव प्रकाश राम, कोषाध्यक्ष नीरज सक्टा, कला संकाय प्रतिनिधि पूजा, सांस्कृतिक सचिव लता जोशी, विवि प्रतिनिधि अभय सिंह फर्त्याल, नामिक कार्यकारिणी सदस्य कुसुम गोस्वामी, जानकी सुयाल, धीरज सिंह, काजल सार्की को शपथ दिलाई।
इस मौके पर चुनाव समिति के सदस्य डॉ. जगदीश चंद्र जोशी, डॉ. विमला देवी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार राठौर, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज जोशी, डॉ. एमपी सिंह, अनुशासन समिति के डॉ. अनीता सिंह, कमलेश पंत, उमेश आर्य, अलका कोली, नीमा, डॉ. सुमन पांडेय आदि मौजूद रहे।
बनबसा में उपाध्यक्ष समेत पांच पद रिक्त
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि का निर्विरोध चुनाव हुआ है, जबकि छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सांस्कृतिक सचिव के पद पर किसी भी छात्र ने नामांकन नहीं कराया था। वहीं सचिव पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से यह पद भी रिक्त हैं।
अध्यक्ष पद पर अमन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह और विवि प्रतिनिधि पद पर छात्रा शिवानी निर्वाचित चुनी गई। सोमवार को चुनाव अधिकारी डॉ. आरएन पांडेय ने चुनाव नतीजों की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ब्यूरो
देवीधुरा में निर्दलीयों का वर्चस्व
पाटी (चंपावत)। आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा में सोमवार को दो पदों के लिए चुनाव हुए। उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर ने दीपेंद्र कुल्याल को 36 वोटों से हराया। कमल को 128 और पराजित प्रत्याशी को 92 वोट मिले, जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर चेतन चम्याल ने 151 वोट लाकर गोलू राणा (78 वोट) को 73 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर प्रकाश महर, छात्रा उपाध्यक्ष रेखा भट्ट, सचिव गोकुल राम और नीरज चंद्र जोशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सभी विजयी प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
प्राचार्य डॉ. एएस उनियाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी एसके सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र शर्मा ने बताया कि देवीधुरा में कुल 30 में से 241 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। ब्यूरो
टनकपुर में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने मारी बाजी
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद पर एबीवीपी को तगड़ा लगा है। निर्दलीय त्रिभुवन बेलवाल ने एबीवीपी के राजेंद्र सिंह भंडारी को 53 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। त्रिभुवन को 368 और राजेंद्र को 314 मत मिले हैं। तीन वोट नोटा मेें पड़े और 7 मत रद्द हुए हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान हुआ। 901 में से 692 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। सचिव पद पर आयुष उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। आयुष को 437 और प्रतिद्वंद्वी सूरज गुप्ता को 214 वोट मिले। 12 वोट नोट और 29 वोट रद्द हुए। उपाध्यक्ष पद पर नवल कुमार ने जीत दर्ज की। नवल को 472 और प्रतिद्वंद्वी मो. बिलाल को 186 वोट मिले। 8 वोट नोटा और 26 वोट रद्द हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर प्रिया पंत जीती है। प्रिया को 474 और प्रतिद्वंद्वी रितु सागर को 170 वोट मिले। 19 नोटा और 29 वोट रद्द हुए। विवि प्रतिनिधि में अंजलि ने आकाश कुमार को हराया है। अंजलि को 392 और आकाश को 265 वोट मिले। 13 वोट नोटा और 22 वोट रद्द हुए। संयुक्त सचिव पद पर पवन महर ने जीत दर्ज की। पवन को 361 औ प्रतिद्वंद्वी विवेक कुमार को 296 वोट मिले। 16 वोट नोटा और 19 वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी जोशी ने जीत दर्ज की। शिवानी को 478 और प्रतिद्वंद्वी हिमानी नेगी को 181 वोट मिले। 15 वोट नोटा और 18 वोट रद्द हुए है। चुनाव अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह ने नतीजों की घोषणा की। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने निर्वाचित प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed