फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat Sports Club became champion from Hrithik's trio

रितिक की तिकड़ी से चंपावत स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Champawat Sports Club became champion from Hrithik's trio
चंपावत में गोरल कप नाइन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में अतिथियों के साथ विजेता चंपावत स्पोटर्स क्? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। खिताबी मुकाबले में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने गोरलकप नाइन-ए-साइड फुटबाल कप अपने नाम किया। फाइनल में रितिक तड़ागी की तिकड़ी से स्पोर्ट्स क्लब ने बेलटाक को 5-0 से हराया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी और सी हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने विजेता टीम को ट्राफी दी।
विज्ञापन

पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में चंपावत स्पोर्ट्स ने आक्रमण खेल का प्रदर्शन किया। रितिक तड़ागी ने जोरदार शॉट से गोल करने का सिलसिला शुरू किया। तीन मिनट बाद रितिक ने एक और गोल दागकर टीम को दो गोलों से आगे कर दिया। सात मिनट बाद तीसरा गोल कर रितिक ने तिकड़ी पूरी की। चौथा गोल भी रितिक ने किया। आखिरी सीटी बजने से पहले क्लब के आशीष तड़ागी ने एक गोल कर मैच 5-0 से जीत लिया। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। रेफरी दीपक महर और लाइनमैन हर्षित महर और विवेक तड़ागी रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, पूर्व चेयरमैन सुनील साह, महेंद्र बोहरा, भगवत शरण राय, अमित वर्मा, विकास साह, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, भुवन राय, कमल राय, मुकुल ढेक, धर्म सिंह अधिकारी, रितेश राय, मंदीप ढेक, नरेश जोशी, गणेश मेहराना, एडवोकेट निर्मल तड़ागी, अशोक कार्की, कपिल खर्कवाल, देवेंद्र वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed