फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat hanging in the air in flight,

चंपावत में हवा में लटक रहा हवाई सफर

Wed, 28 Dec 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 28 Dec 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Champawat hanging in the air in flight,
चंपावत में अधर में लटका हैलीपेड निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले में हेली सेवा शुरू करने की प्रशासनिक पहल 2016 में भी पूरी नहीं हो सकी। इस वर्ष भी चंपावत में हवाई सफर का दावा हवा में ही रह गया। जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के पास स्वीकृत एकमात्र हेलीपेड का निर्माण पूरा न होने के कारण यहां हवाई सेवा की कल्पना परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन


इस वर्ष जनवरी में सर्किट हाउस के पास करीब 99 लाख रुपए की लागत से हेलीपेड का निर्माण प्रस्तावित किया गया था, लेकिन 11 माह बाद भी 99 लाख रुपए की मांग के सापेक्ष बजट रिलीज न होने के कारण प्रस्तावित स्थल में जमीन कटिंग के बाद आगे का काम भी रुक गया है।
विज्ञापन


सितंबर 1997 में स्थापित चंपावत जिले में कोई हेलीपेड नहीं है। लंबे समय से इसकी कोशिश चल रही थी, मगर ये कवायद अंजाम तक नहीं पहुंच सकी थी। पहली बार 2015 में हेलीपेड को हरी झंडी मिली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के मुताबिक सर्किट हाउस के पास हेलीपेड निर्माण का काम जनवरी 2016 में शुरू भी हुआ। सेलाखोला वन पंचायत की प्रस्तावित जमीन का समतलीकरण किया गया, लेकिन धन अवमुक्त न होने से काम बीच में ही लटक गया है। उन्होंने बताया कि हेलीपेड का निर्माण 0.20 हेक्टेयर जमीन पर किया जाना है। इस हेलीपेड में दो चॉपर और एक एम-17 जहाज तीनों एक साथ उतर सकेंगे। इस हेलीपेड के बनने से जिले में राजकीय अतिथियों की आवाजाही, आपदा राहत आदि मौकों पर हेलीकॉप्टर को उतारने की सुविधा मिल सकेगी। अगले साल के शुरू में यह हेलीपेड बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में चंपावत आने वाले हेलीकॉप्टर को गोरलचौड़ मैदान में उतारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा में भी बनेगा हेलीपेड
चंपावत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के अनुसार चंपावत में हेलीपेड के लिए धनराशि आवंटन की मांग शासन से की गई है, जबकि जिले के बनबसा में भी नया हेलीपेड प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही तकनीकी टीम हेलीपेड निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed