फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat By Election in Uttarakhand

मुख्यमंत्री को रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए कसी कमर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Champawat By Election in Uttarakhand
चंपावत में चुनाव प्रचार करते भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर प्रचार किया। इसमें भाजपा के कई बड़े मंत्रियों से लेकर विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धूरा मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार किया। उन्होंने अमोड़ी, सूखीढांग, श्यामलाताल, चौड़ाकोट, तलियाबांज, मथियाबांज में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताकर सीएम को भारी मतों से जीताने की अपील की। कैड़ा ने कहा कि हर तरफ सीएम की जीत के लिए लोग जुटे हैं। पुष्कर धामी एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, मोहित पाठक, केएन तिवारी, दीपक बोहरा, रमेश भट्ट, सुभाष बगौली, दीवान बिष्ट आदि रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी आदि ने कई जगह चौपाल लगाई।
कांग्रेस मुक्त विधानसभा बनाने का किया आह्वान
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चंदन रामदास ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने शनिवार को नायकगोठ, मनिहारगोठ एवं गैंडाख्याली शक्तिकेंद्र में जनसंपर्क किया। वहां छह लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मंडल अध्यक्ष पूरन महरा की अध्यक्षता में महामंत्री मुकेश जोशी ने संचालन किया। वहां शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, ग्राम प्रधान भवानी देवी, रेनू देवी, किरन देवी, नारायण महर, दीपक विट्ठल, विशाल सिंह आदि थे। उधर बनबसा में पूर्व सैनिकों के संगठन गौरव सेनानी कल्याण समिति ने व्यापक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। तय किया गया कि ग्रामीणों से चंपावत के समग्र विकास के लिए अधिकतम मतदान कर मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक जीत दिलाई जाएगी। वहां समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, पुष्कर कापड़ी, हरीश कापड़ी, कृष्णानंद बैज, विक्रम सिंह खाती आदि पूर्व सैनिक थे।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान ने ली भाजपा की सदस्यता
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर ग्रामसभा की उपप्रधान एवं समाजसेविका नसीमा परवीन एवं उनके कांट्रेक्टर पुत्र इमरोज खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेते ही मां बेटे ने चंपावत में होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री का प्रचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला ने विकास के नाम पर मांगे वोट
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव में उतरी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भी प्रचार तेज कर दिया है। गहतोड़ी ने शनिवार को चंपावत विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर वोट मांगे। सभी लोगों से महंगाई और बेरोजगारी हटाने और विकास कार्यों के नाम पर मतदान की अपील की। उन्होंने नरसिंहडांडा, गोली, बिरगुल, अमकड़िया, ओखलढुंगा, सैंदर्क, सिप्टी, पुनाबे, ललुवापानी आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र को आठ सेक्टरों में विभाजित कर पार्टी के स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। चुनाव प्रचार में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, शंभू साह, अशोक कार्की, हरीश उप्रेती, पीडी गहतोड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed