फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Challan of 10 thousand rupees of two traders on the use of polythene

पॉलीथिन के प्रयोग पर दो व्यापारियों का 10 हजार रुपये का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Challan of 10 thousand rupees of two traders on the use of polythene
लोहाघाट में पॉलीथिन के प्रयोग पर व्यापारी का चालान काटते ईओ कमल कुमार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत का पॉलीथिन का प्रयोग करने और नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने वालों खिलाफ अभियान जारी है। नगर पंचायत की टीम ने पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर दो व्यापारियों का पांच-पांच हजार का चालान किया। इसके अलावा रास्तों पर गंदा पानी डालने महिला समेत तीन लोगों का पांच-पांच सौ रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन बाजार और खेतीखान मार्ग पॉलीथिन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ईओ कमल कुमार ने बताया कि अभियान इस दौरान खेतीखान मार्ग पर सब्जी विक्रेता आमिर और असलम पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए गए। जिनका पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन

इनसे करीब तीन किलो पॉलीथिन बरामद कर जब्त की गई। उन्होंने बताया कि लोहावती वार्ड में गंदा पानी रास्तों पर डालने वाले सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पदमा देवी का पांच-पांच सौ रुपये का चालान किया गया। ईओ का कहना है कि कई बार व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत देने के बावजूद भी कुछ व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं। ईओ ने कहा कि पॉलीथिन और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में सुमित गड़कोटी के अलावा पीआरडी जवान नारायण राम और नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed