फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Challan issued for not removing soil from roadside

Champawat News: सड़क किनारे से मिट्टी न हटाने पर चालान काटा

Mon, 27 Nov 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Challan issued for not removing soil from roadside
चंपावत के सीमांत मंच में फाइबर बिछाने के लिए खोदी गई नाली से सड़क किनारे लगा मिट्टी का ढेर। संव
चंपावत। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्माणकर्ता कंपनी के एक ठेकेदार के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई है।
विज्ञापन


एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सीमांत ग्राम खोकिया से तामली तक सड़क किनारे जिओ फाइबर की तार बिछाने के लिए खोदी गई मिट्टी सड़क किनारे से न हटाने पर चालानी कार्रवाई की गई। बीते दिनों सीमांत विद्यालयों जागरूकता कार्यक्रम के तहत जब एसपी ने सड़क की खराब दशा देखी तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार अनिरुद्ध चौधरी के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 133 के तहत चालान काट कर रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की। फाइबर केबल बिछाने के लिए कंपनी की ओर से सड़क किनारे लगाए गए मिट्टी के ढेर के कारण मार्ग पर वाहनों का संचालन बेहद जोखिमभरा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed